मंझनपुर: विश्व युवा कौशल दिवस पर युवाओं को मिला रोजगार का तोहफा, 11 सेवायोजित अभ्यर्थियों को मंझनपुर कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया गया
विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में मंगलवार को समय करीब 12 बजे एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता व शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल एवं मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने सहभागिता की।