मंझनपुर: मुकीमपुर में बकरा-बकरी चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर एक बकरा बरामद किया
करारी थाना क्षेत्र के मुकीमपुर गांव में बीते मई माह में हुई बकरा-बकरी चोरी की वारदात का खुलासा कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया एक बकरा भी बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है, वहीं पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।