मंझनपुर: पतौना पुल के पास से पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मंझनपुर थाना में 14 जुलाई को वादी कपिल देव मिश्र द्वारा तहरीर देकर बताया गया था कि उनके खेत में लगे हुए लोहे के एंगल राजन कोरी और अजय सरोज चुरा ले गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था मंगलवार की दोपहर पतौना पुल के पास पुलिस ने इन दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। थाने लाकर लिखापढ़ी कर चालान कर दिया।