बक्सर: बक्सर में कड़ी सुरक्षा के बीच सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 6289 में से 5352 अभ्यर्थी हुए शामिल
Buxar, Buxar | Jul 20, 2025 केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा बिहार पुलिस में सिपाही के पदों पर नियुक्ति हेतु आयोजित लिखित परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा में 6289 अभ्यर्थियों में से 5352 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया जबकि 937 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 1 अभ्यर्थी को परीक्षा के दौरान अनुशासनहीनता के कारण निष्कासित किया गया।