इटाढ़ी: 26.40 करोड़ रुपये की लागत से बना इटाढ़ी आरओबी सांस्कृतिक कार्यक्रम का बना केंद्र सांस्कृतिक कार्यक्रम का विडियो वायरल
Itarhi, Buxar | Jul 12, 2026 बक्सर में 26.40 करोड़ रुपये की लागत से बना इटाढ़ी रोड ओवरब्रिज (आरओबी) एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार चर्चा का विषय पुल की तकनीकी खामियां नहीं, बल्कि बंद पड़े इस पुल पर आयोजित जन्मदिन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम का एक वायरल वीडियो है। वीडियो में पुल पर टेंट, लाइटिंग और मंच सजाकर नाच-गाने के साथ जन्मदिन मनाते लोग दिखाई दे रहे हैं।