इटारसी: केसला के मालोथर ग्राम में जिला पंचायत CEO के नेतृत्व में रात्रि चौपाल, ग्रामीणों ने नल जल योजना की मांग रखी
शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात को जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन ने विकासखंड केसला की ग्राम पंचायत मलोथर में प्रशासन आपके द्वार अभियान के तहत ग्रामवासियों से संवाद किया। रात करीब 12.30 बजे तक रात्रि चौपाल का आयोजन कर शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना गया। ग्रामीणों ने नल जल योजना शुरू कराने की मांग की।