जमुआ: जामुआ के झारखंडधाम में अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, 103 दुकानदारों को नोटिस जारी
Jamua, Giridih | Sep 9, 2026 जमुआ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झारखंडधाम में अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को 12 बजे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंडधाम में कुल 197 दुकानें चिन्हित की गई थीं, जिनमें से 103 दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 103 दुकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया है।