भरतपुर के डीग जिले की सुभाष नगर महावर कॉलोनी में शादी के तीन दिन बाद ही बिचौलिए ने दूल्हे और उसकी बहन को बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दूल्हे और उसकी बहन का कसूर इतना था कि उन्होंने बिचौलिए से यह तकादा किया था कि जब दुल्हन को उसके मायके भेज दिया गया था तो बिचौलिया उसे अपने घर क्यों ले गया।