जमुई: अमारी पंचायत में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, ग्रामीणों ने सुनी 'मन की बात' और दी गई अहम जानकारी
Jamui, Jamui | Jun 28, 2026 “विकसित भारत, समृद्ध बिहार” के तहत रविवार की दोपहर 2:00 बजे तक खैरा प्रखंड की अमारी पंचायत के पंचायत सरकार भवन में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया शशिकला देवी ने की। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर पंचायत विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।