सैदपुर में जदयू कार्यकर्ताओं की गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रखंड अध्यक्ष केसरी नंदन मिश्रा ने किया। विधानसभा प्रभारी अजय कुमार मंडल ने कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर पर बूथ समिति मजबूत कर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की।