नावकोठी: नावकोठी में प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बीज वितरण शिविर का किया आयोजन
नावकोठी प्रखंड के छतौना में प्रखंड के पंजीकृत किसानों के बीच बीज वितरण शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। इसका उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव ने किया। उन्होंने बताया कि गरमा फसल में उड़द और मूंगफली के बीज का वितरण अनुदानित दर पर किया जा रहा है। किसानों को इसका लाभ लेने की अपील की।