नावकोठी: नावकोठी में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित, नौ पंचायतों के 467 लोगों को मिला पत्र
नावकोठी प्रखंड के विमर्श कक्ष में पीएम आवास योजना के लाभुको के बीच स्वीकृति पत्र वितरण शिविर बुधवार को आयोजित किया गया। इसमें 467 लाभुको को पीएम आवास के योजना हेतु स्वीकृति दी गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिरंजीव पांडे ने की। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत में लक्ष्य के अनुरूप आरटीजीएस के माध्यम से राशि हस्तांतरित की जा रही है।