रनगांव में हर घर नल योजना के नलों में दूषित पानी आने से लोगों में असंतोष व्याप्त हो गया है। जिसका किसी उपभोक्ता ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो आज सोमवार को दोपहर 12 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग शुद्ध पानी सप्लाई करने की मांग कर रहे हैं।