मजदूरी मांगने पर ई-रिक्शा चालक से मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, एसपी से एफआईआर की मांग
रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने दो लोगों पर अपने बेटे से कथित तौर पर मिठाई की ढुलाई कराने, मजदूरी मांगने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता नीलम गुप्ता पत्नी राजेश गुप्ता का आरोप है कि उनका बेटा रौनक ई-रिक्शा लोडर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। आरोप है कि ऊंचाहार निवासी दीपक मौर्या द्वारा रौनक के ई-रिक्शा से अलग-अलग स्थानों पर मिठाई की ढुलाई और सप्लाई कराई जाती थी।