रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा छह जिलों का प्रभारी नियुक्त किए गए आंवला सांसद नीरज कुशवाहा का रायबरेली प्रभारी के रूप में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से नवनियुक्त जिला प्रभारी का स्वागत किया। कार्यक्रम में पार्टी संगठन को जनपद में और अधिक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर आगामी राजनीतिक संघर्ष को नई ऊर्जा देने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर ऊंचाहार से सपा प्रत्याशी आकाश मौर्य, सलोन से देवेंद्र भीमराज समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाजवादी विचारधारा को मजबूत करते हुए जन-जन की आवाज को बुलंद किया जाएगा। साथ ही आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पूरी एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया।