जहानाबाद: महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, भाई ने बताई पूरी घटना
जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र के बाजीतपुर गांव में एक नव विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में ससुराल पक्ष ने सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों के कोहराम मच गया सभी का रो रो कर बुरा हाल है इस संबंध में मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल पक्ष पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।