महोबा: महोबा के सलारपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट, 6 लोगों पर दर्ज हुआ केस
Mahoba, Mahoba | Sep 30, 2026 महोबा जनपद के श्रीनगर थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। पहले पक्ष के रामअवतार राजपूत का आरोप है कि पुरानी रंजिश में सूरज यादव, उसकी पत्नी और बेटी ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से पीटा। वहीं दूसरे पक्ष के सूरज यादव ने रामअवतार, अरविंद और बारेलाल पर शराब के नशे में उसकी बेटी और पत्नी से मारपीट का आरोप लगाया।