उचकागांव: नवादा परसौनी पंचायत के पूर्व मुखिया अच्छेलाल यादव का शव दिल्ली से पहुंचा पैतृक गांव, नम आंखों से लोगों ने दी विदाई
गोपालगंज जिले के ऊचकागांव प्रखंड की नवादा परसौनी पंचायत के पूर्व मुखिया अच्छेलाल यादव का शव शुक्रवार की दोपहर जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। अपने लोकप्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए उनके दरवाजे पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों के क्रंदन और समर्थकों की नम आंखों के बीच लोगों ने उन्हें अश्रुपूरित विदाई दी।