सूरजपुर: सूरजपुर संभाग में मास डिस्कनेक्शन अभियान के तहत 72 बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटे गए
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनियों के निर्देशन एवं अधीक्षण यंत्री राजेश लकड़ा, वृत्त बैकुण्ठपुर के मार्गदर्शन में 3 सितंबर को सूरजपुर संभाग में विद्युत देयकों के बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ बड़े स्तर पर मास डिस्कनेक्शन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत औद्योगिक एवं गैर घरेलू श्रेणी के कुल 72 विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए गए। कार्रवाई के दौरान विभाग ने 5.41 लाख