हरदा: राज्यपाल मंगु पटेल ने हरदा की बीएलओ सीमा सोनी को सम्मानित किया
Harda, Harda | Jan 25, 2025 आज 25 जनवरी शाम 5 बजे 15 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर भोपाल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगु पटेल ने नर्मदापुरम संभाग से उत्कृष्ट कार्याे के लिए हरदा विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 81 की बीएलओ सीमा सोनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सम्मानित किया।