हरदा: पूर्व नपाध्यक्ष पूनमचंद गुप्ता के खिलाफ शिकायत, कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी और पूर्व पीएम पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाया
Harda, Harda | Jan 25, 2025 आज 25 जनवरी 4 बजे हरदा जिले में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा नेता और पूर्व नपा अध्यक्ष पूनमचंद गुप्ता के खिलाफ छीपाबड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस का आरोप है कि गुप्ता सोशल मीडिया के सार्वजनिक ग्रुपों में धार्मिक और राजनीतिक रूप से आपत्तिजनक पोस्ट कर रहे हैं।