हरदा: पोस्ट ऑफिस परिसर में कचरा डालने पर नगरपालिका ने की कार्रवाई, अधिकारी बोले- कई बार समझाया, फिर भी सड़क पर ढेर लगा रहे
Harda, Harda | Jan 25, 2025 आज 25 जनवरी शनिवार सुबह 11 बजे जब सफाई दरोगा उपेंद्र कालोसिया ने शहर का निरीक्षण किया, तो उन्हें पोस्ट ऑफिस चौराहे पर कचरे का ढेर मिला। गुस्साए दरोगा ने तुरंत सफाई कर्मचारियों को बुलाया और सारा कचरा उठवाकर पोस्ट ऑफिस परिसर में वापस डलवा दिया। सफाई दरोगा कालोसिया का कहना है कि पोस्ट ऑफिस को पहले भी कई बार समझाया गया था, लेकिन वे नहीं माने।