हरदा: कर्मचारियों की 51 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन, पुरानी पेंशन समेत कई मुद्दों पर चार चरणों में होगा विरोध प्रदर्शन
Harda, Harda | Jan 25, 2025 म.प्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, भोपाल के आह्वान पर हरदा जिले के कर्मचारी संगठन आंदोलन कर रहे हैं। आज 25 जनवरी शाम 7 बजे लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला ने बताया कि आंदोलन चार चरणों में किया जाएगा। तीसरे चरण में जिला स्तर पर एक दिवसीय धरना होगा, जबकि चौथे चरण में 55 जिलों के अधिकारी-कर्मचारी भोपाल के अंबेडकर मैदान में प्रांत स्तरीय धरना देंगे।