हरदा: स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए मतदाताओं को इपिक कार्ड वितरित किए गए
Harda, Harda | Jan 25, 2025 आज 25 जनवरी 12 बजे 15 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह ने नव मतदाताओं को फोटोयुक्त पहचान पत्र वितरित किए। इस कार्यक्रम में उन्होंने मतदाता दिवस से संबंधित निबंध प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया।