पटना ग्रामीण: कम्युनिटी हॉल में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने अपराधी को पंच शिव मंदिर के पास से किया गिरफ्तार
कंकड़बाग थाने की पुलिस ने कम्युनिटी हॉल में फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को पंच शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। फायरिंग की यह वारदात 17 मार्च को हुई थी। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की थी और तभी से आरोपी फरार था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी पंच शिव मंदिर के पास खड़ा है।