पटना ग्रामीण: हम लोग आशावादी लोग हैं, जो बोलते हैं वो करते हैं : 1 करोड़ रोजगार के वादे पर पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव
शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक करोड़ रोजगार के वादे पर कहा कि सत्ता पक्ष के लोग नकारात्मक बयान देते हैं। हम लोग आशावादी लोग हैं जो बोलते हैं वह करते हैं। दरअसल सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा था कि एक करोड़ रोजगार के बदले कितनी जमीन लेंगे।