पटना ग्रामीण: 1 करोड़ रोजगार के बदले में जमीन कितनी लेंगे, ये नहीं बताया : तेजस्वी के 1 करोड़ रोजगार के वादे पर डिप्टी CM सम्राट चौधरी
पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राजद के 1 करोड़ रोजगार के वादे पर लालू परिवार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कहा लालू प्रसाद यादव के परिवार ने यह नहीं बताया की एक करोड़ लोगों को रोजगार देने के नाम पर जमीन कितना लेंगे। लालू प्रसाद यादव का पूरा परिवार सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार कर सकता है।