पटना ग्रामीण: न्यू जगनपुरा स्थित कृष्णा फार्मा की दुकान में कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट, दुकानदार समेत 3 लोग हुए घायल
रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के न्यू जगनपुरा स्थित कृष्णा फार्मा की दुकान में सामाजिक तत्वों ने दुकान के कर्मचारियों के साथ मारपीट की जिसमें दुकानदार समेत कुल तीन लोग घायल हो गए। मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया गया। मौके पर दुकानदार ने बताया कि इन लोगों के द्वारा बार-बार प्रतिबंधित दवा लाने की मांग की जा रही थी।