पटना ग्रामीण: कदमकुआं थाना पुलिस ने देह व्यापार के धंधे में संलिप्त एक महिला सहित 2 आरोपियों को किया गिरफ़्तार
नाबालिक बच्चियों को अगवा कर देह व्यापार के धंधे में धकेलने वाले दो लोगों को कदमकुआं थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला ने पूछताछ के दौरान कबूल किया है कि उसने अब तक एक दर्जन नाबालिक बच्चियों को अगवा कर देह व्यापार के धंधे में भेजा है। इसके साथ ही महिला ने यह भी बताया है कि उन नाबालिक बच्चियों की रंग के हिसाब से बोली लगाई जाती थी।