गुरारू: घटेरा मोड पर खैनी गुमटी से 11 पुड़िया गांजा जैसा मादक पदार्थ जब्त, संचालक गिरफ्तार
Guraru, Gaya | Nov 8, 2026 थाना क्षेत्र के घटेरा मोड़ स्थित एक खैनी गुमटी से पुलिस ने 11 पुड़िया गांजा जैसा मादक पदार्थ जब्त किया है। जब्त पदार्थ का कुल वजन 36 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने गुमटी संचालक उपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष माला कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की। सूचना थी कि गुमटी में गांजा जैसा मादक पदार्थ रखा गया है।