देवरी: मनकडीहा गांव में जल जमाव और जर्जर सड़क बनी ग्रामीणों की परेशानी, जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप
Deori, Giridih | Sep 9, 2026 देवरी प्रखंड स्थित मनकडीहा गांव की सड़क की स्थिति बेहद बदतर हो चुकी है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत समाजसेवी सह जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह बुधवार को मनकडीहा गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों ने सबसे पहले उन्हें गांव की जर्जर सड़क और जल जमाव की समस्या से अवगत कराया। दर्जनों ग्रामीणों ने बताया