कुशलगढ़: कुशलगढ़ की 112 साल पुरानी छत का रहस्य फिर चर्चा में, खबर के बाद कलेक्टर ने भी देखा अनोखा नजारा
कुशलगढ़ नगर पालिका भवन की छत पर पुराने कवेलू के पास बरसात में उगी समानांतर हरी घास लोगों के कौतूहल का विषय बनी हुई है। चैनल पर खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासन से लेकर आमजन तक इस अनोखे दृश्य को लेकर चर्चा तेज हो गई। चुनाव ऑब्जर्वर बीडी कुमावत के बाद जिला कलेक्टर डॉक्टर इंद्रजीत सिंह ने भी नगर पालिका भवन पहुंचकर हरी घास को गौर से देखा और इसकी