झांसी: उरई स्थित हिंदुस्तान युनिलीवर प्लांट को पुनः प्रारंभ कराने की मांग को लेकर प्रदीप जैन ने कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
Jhansi, Jhansi | May 29, 2025 जनपद जालौन (उरई) स्थित हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड को औद्योगिक प्लांट, जिसकी स्थापना लगभग 35 वर्ष पूर्व तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा की गयी थी, वर्तमान में बन्द होने की स्थिति में हैं। इसको लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने गुरुवार को कांग्रेसियों के साथ मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर कमिश्नर को ज्ञापन सौपा।