झांसी: बेटी को रुखसत करने के बाद पिता दुनिया से हुए रुखसत, ग्राम सिलोरी में छत से उतरते समय पैर फिसलने से हुई मौत
Jhansi, Jhansi | May 29, 2025 टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सिलोरी मे बेटी की शादी के बाद पिता छत पर सो रहे थे, और वह बाथरूम करने के लिए रात में उठे और छत से नीचे आने लगे, तो इस दौरान उनका सीढ़ियों से पैर फिसल गया। जिसमें गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम राजू है जो ग्राम सिलोरी के निवासी है।