झांसी: झांसी पहुंचे छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साओ, सांसद रामचंद्र जांगड़ा के बयान पर साधी चुप्पी
Jhansi, Jhansi | May 29, 2025 झांसी मे भाजपा द्वारा आयोजित अहिल्याबाई जयंती कार्यक्रम में शामिल होने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साओ झांसी पहुंचे। यहां रेलवे स्टेशन पर उन्होंने पत्रकारों से झांसी आने का उद्देश्य बताया, लेकिन जैसे ही उनसे हरियाणा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के विवादित बयान पर सवाल किया गया तो वह एक शब्द भी नहीं बोले और तेजी से प्लेटफॉर्म से बाहर निकल गए।