दस सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन, सीडीओ के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
पौड़ी। ग्राम प्रधानों ने स्वास्थ्य व जीवन बीमा, न्यूनतम 20 हजार रुपये मानदेय और वीबीजीरामजी योजना में श्रमिकों की उपस्थिति पूरी तरह ऑफलाइन करने समेत दस सूत्रीय मांगों को लेकर विकास भवन परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। 15 विकासखंडों से पहुंचे करीब डेढ़ से दो सौ ग्राम प्रधानों ने कंडोलिया चौक से विकास भवन तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। ग्राम प्रधानों ने सीडीओ के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए पहाड़ी दालों की टोकरी भी उपहार स्वरूप प्रेषित की। प्रधानों ने मांगें जल्द पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
Pauri, Garhwal | Sep 22, 2026