पौड़ी में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
पौड़ी। आबकारी आयुक्त उत्तराखंड के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी पौड़ी गढ़वाल के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 पौड़ी की टीम ने 19 और 20 सितंबर को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर करीब 30 लीटर कच्ची अवैध शराब, 200 लीटर लहन और 9.78 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। विभाग ने लहन को मौके पर नष्ट कर अवैध शराब कब्जे में लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। 19 सितंबर को रैडुल गांव निवासी बलदेव सिंह के घर से करीब 15 लीटर कच्ची अवैध शराब और 200 लीटर लहन बरामद हुआ, जबकि लोअर पौड़ी बाजार स्थित ढाबे से 9.78 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब मिलने पर सुबोध नेगी को गिरफ्तार किया गया। वहीं 20 सितंबर को रिड़ांई गांव निवासी विनोद कुमार के घर से करीब 15 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया। आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Pauri, Garhwal | Sep 20, 2026