पौड़ी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर हुआ जलभराव
पौड़ी में देर शाम मूसलाधार बारिश के साथ ओलों की बौछार हुई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। तेज बारिश के चलते सड़क किनारे नालियों के बजाय सड़कों पर पानी बहता नजर आया और कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई।