कांकेर: मोहपुर में तालाब में डूबने से युवती की हुई मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया
Kanker, Kanker | Jan 29, 2024 कांकेर कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम मोहपुर निवासी 36 वर्षीय पूर्णिमा वट्टी पिता पतिराम वट्टी तालाब में डूब गई। जिला अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल के वार्ड बॉय ने अस्पताली मेमो पेश कर पुलिस को बताया कि मृतिका तालाब में डूब गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।