कांकेर: जिले में प्रशिक्षु IAS अफसरों ने ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया फाउंडेशन के तहत ग्रामीण विकास की बारीकियों को समझा
Kanker, Kanker | Jan 28, 2024 ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया फाउंडेशन ने एल.बी. एस.एन.ए.ए. मसूरी से आए लगभग 20 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को जिला प्रशासन कांकेर के साथ मिलकर किये जा रहे समुदाय केंद्रित विकास योजना से रूबरू कराया। इसके तहत सामुदायिक भागीदारी, पंचायती राज प्रतिनिधियों तथा विभागीय अमलों के समन्वय से तैयार किए जाने वाले प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन योजना को विस्तार से जाना.