कांकेर: बांदे के धान उपार्जन केंद्र के लिए उत्तम दास को धान खरीदी प्रभारी किया गया नियुक्त
Kanker, Kanker | Jan 28, 2024 वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा उत्तर बस्तर कांकेर जिले के धान उपार्जन केंद्र बांदे के लिए उत्तम दास को धान खरीदी प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी दिवस से अंतिम तिथि तक धान धरीदी व संग्रहण का कार्य करेंगे। धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर खरीदी प्रभारी पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।