कांकेर: बाबा रामदेव मंदिर की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई,नेत्रहीन मंडली ने बांधा समां
Kanker, Kanker | Jan 29, 2024 कांकेर शहर के मांझापारा स्तिथ बाबा रामदेव मंदिर की पहली वर्षगांठ आज धूमधाम से मनाई गई, राजस्थानी मारवाड़ी समाज के द्वारा आज से एक वर्ष पूर्व मंदिर की स्थापना की गई थी। समाज के सदस्यों के द्वारा आज मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर विभिन्न आयोजन किए गए, मंदिर में भव्य आरती का आयोजन किया गया था, जिसके बाद महा प्रसाद वितरण किया गया.