हमीरपुर: इंगोहटा में सपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष की सीढ़ियों से गिरकर संदिग्ध मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कस्बे के वार्ड नंबर 11 निवासी सपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ भूरे चंदेल (46) की इंगोहटा गांव में रिश्तेदार के घर सीढ़ियों से गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई कल्लू सिंह चंदेल ने बताया कि योगेंद्र सिंह रविवार रात करीब 11 बजे स्कूटी से इंगोहटा निवासी रिश्तेदार अंशुमान सिंह के