बहराइच: पसियन कुट्टी में आवारा कुत्तों का आतंक, बच्ची समेत 5 से अधिक लोग घायल, बच्ची का इलाज जारी
बहराइच के थाना मूर्तिहा इलाके के पसियन कुट्टी गांव में आवारा कुत्तों के हमले से हड़कंप मच गया है। घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची जया को कुत्तों ने बुरी तरह नोच लिया। इसके अलावा गांव के आसपास के 5 से अधिक लोगों पर भी कुत्तों ने हमला किया है। सभी घायलों का इलाज बहराइच अस्पताल के हिंसक जानवर प्रभावित वार्ड में चल रहा है।