बहराइच: बाबुराहनपुरवा सुजातपुर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच जिले के थाना रिसिया क्षेत्र के ग्राम बाबुराहनपुरवा सुजातपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रंजू पत्नी अनुज चौहान के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जांच जारी है।