बहराइच: कृषि भवन परिसर से संयुक्त कृषि निदेशक देवीपाटन मंडल ने प्रचार वाहनों को रवाना किया
बहराइच जनपद में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति बढ़ाने तथा पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता के उद्देश्य से संयुक्त कृषि निदेशक देवीपाटन मंडल गोंडा लोकेंद्र सिंह द्वारा फार्मर रजिस्ट्री जागरूकता के 7 तथा पराली जलाने की घटना की रोकथाम हेतु 3 प्रचार वाहनों को कृषि भवन के प्रांगण से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।