अशोक नगर: नपा अध्यक्ष साइकिल से दफ्तर पहुंचे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, ई-रिक्शा से शहर के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
अशोकनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण बचाओ और स्वस्थ भारत के आह्वान को जमीनी स्तर पर उतारते हुए आज शुक्रवार 2 बजे नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मानोरिया एक अलग ही अंदाज में नजर आए। श्री नीरज मानोरिया, पार्षद श्री विपिन शिवहरे, श्री सतपाल लोधी, श्री गोपाल ओझा के साथ दोपहर 2 बजे अपने निवास से साइकिल चलाकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे