सिरोही: पंचायतीराज चुनावों को लेकर भाजपा में हलचल तेज, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए आवेदन
Sirohi, Sirohi | Sep 29, 2026 पंचायतीराज चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव की तैयारियों के तहत भाजपा की ओर से पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए दावेदारों से आवेदन लिए गए। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, नीतोड़ा गांव में स्थानीय उम्मीदवार को टिकट देने की मांग भी सामने आई।