पोलायकलां: मंत्री परमार ने सुनी 'मन की बात', कांग्रेस को बताया 'अफवाह दल', राहुल गांधी पर साधा निशाना
उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने रविवार को सुबह 11 बजे अकोदिया के दामोदर धर्मशाला स्थित बूथ क्रमांक 153 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 132वां संस्करण सुना। इस दौरान उनके साथ स्थानीय कार्यकर्ता और आमजन भी मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री परमार ने 'मन की बात' की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी