इस्लामनगर अलीगंज: कुंडघाट डैम की संरचना में कोई गंभीर समस्या नहीं मिली, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
कुंडघाट डैम की सुरक्षा और स्थिरता को लेकर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की टीम ने सोमवार को स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डैम के कंस्ट्रक्शन जॉइंट के पास अधिकतम तीन इंच तक हल्का सेटलमेंट पाया गया। उक्त जानकारी अधिकारियों ने 6 बजे दी। अधिकारियों के अनुसार, डैम टॉप सड़क पर लंबाई की दिशा में चार कंस्ट्रक्शन जॉइंट बनाए गए हैं।